सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई मनपा का चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शिंदे गुट ने एक अहम कदम उठाते हुए ‘होटल पॉलिटिक्स’ शुरू कर दी है। शिंदे गुट के सभी नवनिर्वाचित नगरसेवकों को दोपहर ३ बजे बांद्रा स्थित फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में शिफ्ट होने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि महापौर चुनाव तक नगरसेवकों की एकजुटता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह पैâसला लिया गया है।
इसी बीच चुनाव में मिली हार के कारण दोनों उप मुख्यमंत्री नाराज बताए जा रहे हैं, जिसका असर सीधे प्रशासनिक कामकाज पर भी पड़ता दिख रहा है। एक ओर मनपा में सत्ता बचाने के लिए चल रही होटल पॉलिटिक्स और दूसरी ओर वैâबिनेट बैठक से दूरी इन घटनाओं ने राज्य की राजनीति में नए संकेत दिए हैं।
शिंदे का सिक्योरिटी प्लान
सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे ने चुनाव नतीजों के बाद एक अहम और चर्चित पैâसला लिया है। मनपा में महापौर चुनाव तक शिंदे गुट और महायुति के सभी विजयी नगरसेवकों को एक सुरक्षित स्थान पर रखने की योजना बनाई गई है। इसके लिए पांच सितारा होटल का विकल्प चुने जाने की चर्चा है। सत्ता गठन तक नगरसेवकों की सुरक्षा और एकजुटता बनाए रखने के लिए यह ‘सिक्योरिटी प्लान’ तैयार किया गया है।
फूट से डरा शिंदे गुट
मुंबई मनपा के नतीजों के बाद संभावित टूट-फूट की आशंका को देखते हुए इस पैâसले को बेहद अहम माना जा रहा है। महापौर चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ और दबाव की राजनीति की संभावना को ध्यान में रखते हुए शिंदे ने यह विशेष रणनीति बनाई है। इसी कारण ‘ऑपरेशन होटल’ शब्द अब मुंबई की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया है।
