मुख्यपृष्ठटॉप समाचारभाजपा की चौतरफा आलोचना!

भाजपा की चौतरफा आलोचना!

सामना संवाददाता / मुंबई

शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की चौतरफा आलोचना हो रही है। देश ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में भी मोदी सरकार की किरकिरी हुई है। विपक्ष ने भी इसकी जमकर आलोचना की है और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। जहां एक ओर देश में विपक्ष ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी केंद्र सरकार की बड़ी साजिश है। वहीं दूसरी ओर विदेशी मीडिया में भी केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा की जमकर आलोचना हो रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने विपक्ष का हवाला देते हुए लिखा है, भारतीय विपक्षी दलों का कहना है कि जैसे-जैसे मतदान नजदीक आ रहा है, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अलजजीरा ने इसे डेड डेमोक्रेसी यानी `मरा हुआ लोकतंत्र’ कहते हुए सवाल उठाया है कि क्या अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से हिंदुस्थान का विपक्ष एकजुट होगा?’ अलजजीरा आगे लिखता है केजरीवाल की गिरफ्तारी से भारत की राजधानी संवैधानिक संकट में फंस गई है।
बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट ने ६ दिनों की ईडी रिमांड में भेज दिया है। कोर्ट ने ईडी को अरविंद केजरीवाल की २८ मार्च तक रिमांड दी है।

अन्य समाचार