मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सतर्क रहो!... शरद पवार का...

भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सतर्क रहो!… शरद पवार का कार्यकर्ताओं से आह्वान

दस साल में एक बार भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं लिए मोदी

सामना संवाददाता / मुंबई

लोकतंत्र को बचाने के लिए देश में बदलाव आवश्यक है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का आह्वान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार से किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले दस साल के कार्यकाल में एक बार भी संवाददाता सम्मेलन नहीं लिया है, जबकि मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में ११० प्रेस कॉन्फेंस की थीं। पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में पंडित नेहरू, राजीव गांधी, राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं। आजादी से पहले पंडित नेहरू ने कई साल जेल में बिताए और आजादी के बाद पंडित नेहरू ने कई विकास कार्य करके देश को आगे बढ़ाने का काम किया, उसकी मोदी आलोचना कर रहे है।
शरद पवार ने माढ़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के महाविकास आघाड़ी उम्मीदवार के प्रचार के लिए दहीवाड़ी जिला सातारा में आयोजित एक चुनावी सभा में उक्त बातें कहीं। शरद पवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि जवाहर लाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह के काल में यह देश एकजुट रहा और अच्छे से चुनाव हुए, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। आज के प्रधानमंत्री मोदी संवाद में विश्वास नहीं रखते। विपक्ष से बात नहीं करते हैं, वाजपेयी के समय स्थिति इसके विपरीत थी। पवार ने कहा है कि मोदी दस साल तक प्रधानमंत्री रहे, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बार भी प्रेस कॉन्फेंस कर अपना पक्ष नहीं रखा।
दुनिया की नजर है चुनाव पर
पवार ने आगे कहा कि बारामती लोकसभा क्षेत्र में जहां सभा हुई थी, वहां न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रतिनिधि जानकारी लेने आए थे। इस चुनाव पर दुनिया की नजर है। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। विश्व के कई नेताओं ने इस देश का लोकतंत्र देखा है। शरद पवार ने यह भी कहा कि उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की ताकत देखी है।
प्रधानमंत्री लोकतंत्र में नहीं करते हैं विश्वास
प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र पर विश्वास नहीं करते हैं। यही कारण है कि वर्तमान में सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है इसलिए हमें सतर्क रहना होगा और बदलाव करना होगा। लोकतंत्र पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने राजधानी दिल्ली में अच्छा काम किया है। आज केजरीवाल जेल में हैं। राकांपा के एक मंत्री छह महीने तक जेल में रहे।

अन्य समाचार

मां