मुख्यपृष्ठस्तंभ‘फ्री द निप्पल’ अभियान में अमांडा

‘फ्री द निप्पल’ अभियान में अमांडा

‘फ्री द निप्पल’ अभियान को इंटरनेट पर तूफान लाए हुए एक दशक से अधिक समय हो गया है। इसमें बहुत सारे प्रसिद्ध चेहरे अभी भी अपनी स्वतंत्रता के लिए झंडा फहरा रहे हैं, जिसमें हार्ट ब्रेकफास्ट होस्ट अमांडा होल्डन अग्रणी हैं। इस सप्ताह भीषण गर्मी के मौसम के बीच, ब्रिटेन के गॉट टैलेंट की ५५ वर्षीय इस जज को करेन मिलन द्वारा डिजाइन की गई न्यूड रंग की समर ड्रेस में बिना ब्रा पहने घूमते हुए देखा गया। यह पहली बार नहीं है जब दो बच्चों की मां को बिना ब्रा पहने देखा गया है। हालांकि, अभिनेत्री ने पहले जोर देकर कहा है कि वह आमतौर पर ब्रा पहनती हैं। अमांडा की तरह कई मशहूर हस्तियां हैं, जिन्होंने गर्व ब्रा को त्याग दिया है, जिनमें हॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सिडनी स्वेनी से लेकर हमारी अपनी लव आइलैंड की पूर्व प्रतिभागी ओलिविया एटवुड तक शामिल हैं। वहीं अपनी मनमोहक सुंदरता और शालीनता के लिए जानी जाने वाली एमिली रेटाजकोव्स्की अक्सर बिना ब्रा पहने ही बाहर निकलती नजर आती हैं। लगता है मशहूर हस्तियों के बीच शालीनता वास्तव में पीछे छूट गई है, जिन्होंने रेड कार्पेट और कैटवॉक पर पारदर्शी पोशाकों को खूब लोकप्रिय बना दिया है, जिनमें ब्रिटिश गायिका-गीतकार चार्ली एक्ससीएक्स भी शामिल हैं। फैशन क्वीन बेला हदीद को अक्सर बिना ब्रा में देखा गया है तो स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड की २९ वर्षीय मॉडल इस साल की शुरुआत में मेट गाला प्री-पार्टी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उसने बोल्ड वी-कट ड्रेस पहनने का विकल्प चुना और साथ ही अपने निपल्स को भी प्रदर्शित किया। यह आंदोलन कुछ समय से चल रहा है और अमांडा या ब्रूक्स जैसे सितारे यह याद दिलाने के लिए मौजूद हैं कि यह आंदोलन खत्म नहीं होने वाला।
ओह ईवा को
क्या हुआ?
बॉन्ड फिल्म की अभिनेत्री ईवा ग्रीन को अचानक क्या हुआ जो शूटिंग बंद कर दी? दरअसल, पिछले दिनों नेटफ्लिक्स के सुपरहिट शो के सेट पर एक भयानक दुर्घटना के बाद ईवा को अस्पताल ले जाया गया। एडम्स पैâमिली के स्पिन-ऑफ की तीसरी सीरीज में डेब्यू कर रही इस प्रâांसीसी अभिनेत्री ईवा को पैर में गंभीर चोट लग गई है। बताया गया कि यह वाकई बहुत बुरा था। ईवा को चोट लगी थी और वह दर्द से बिलख रही थी लिहाजा सीरीज निर्माता ने शूटिंग रोक दी है। जब ईवा को चोट लगी तो तुरंत चिकित्सकों को बुलाया गया, उसे अस्पताल ले जाया गया। उसका इलाज चल रहा है। यह चौंकाने वाली घटना डबलिन के पास हुई, जहां वैश्विक स्तर पर इस लोकप्रिय शो की नवीनतम श्रृंखला की शूटिंग की जा रही थी। इस सीरीज में ईवा मुख्य पात्र है जो मॉर्टिशिया एडम्स की रहस्यमयी और परेशान छोटी बहन ओफेलिया का किरदार निभा रही है। मॉर्टिशिया एडम्स, वेडनेसडे की मां हैं। उसे लोग पसंद भी कर रहे हैं। उसकी पैâन फॉलोइंग भी इस सीरीज के बाद बढ़ी है। उसके फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर उसके लिए फूलों और खून से सजे केक की तस्वीरें भेज रहे हैं जिसपर ईवा और ओफेलिया का नाम लिखा हुआ है।
-सीमा श्रीवास्तव

 

अन्य समाचार