राधेश्याम सिंह
पालघर। पालघर जिले जव्हार के नीलमाटी गांव के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ। सरकारी एम्बुलेंस एम.एच.14 एल.एक्स.1884 चालक रमेश रामराव बर्डे (45) एम्बुलेंस लेकर जव्हार से नाशिक की तरफ जा रहे थे। चालक ने यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही करते हुए तेज गति से वाहन चलाया। इसी दौरान, नीलमाटी गांव के पास मोड़ पर एम्बुलेंस ने नाशिक की ओर से आ रही मोटरसाइकिल एम.एच.48 एम.5715 को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार अनिल सिताराम खरपड़े और उनके पीछे बैठा चिंतामण कृष्णा किरकिरे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय अस्पताल में दोनों को ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए चालक के खिलाफ लापरवाही और वाहन दुर्घटना से मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
