मुख्यपृष्ठग्लैमरलेक्चरर बनी एंजेला व्हाइट

लेक्चरर बनी एंजेला व्हाइट

-एंजेला ने विद्यार्थियों से अपने अभिनय और निर्देशन के अनुभव, एडल्ट सिनेमा की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक शोध और राजनीति में बिताए समय पर बातचीत की

ऑस्ट्रेलियाई एडल्ट कलाकार एंजेला व्हाइट उस समय एक अलग ही भूमिका में नजर आईं, जब वे अमेरिका के वैâलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा में अतिथि व्याख्यान देने पहुंचीं। जिस कलाकार को दर्शक कैमरे की दुनिया से पहचानते हैं, वही इस बार विद्यार्थियों के सामने वक्ता और शोधकर्ता के रूप में खड़ी थीं। रिपोर्ट के अनुसार, यह व्याख्यान फिल्म अध्ययन के एक पाठ्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था। छात्रों के सामने एंजेला का परिचय एडल्ट मनोरंजन कलाकार, उद्यमी, शिक्षाविद, राजनेता और सृजनशील व्यक्तित्व के रूप में कराया गया। एंजेला ने विद्यार्थियों से अपने अभिनय और निर्देशन के अनुभव, एडल्ट सिनेमा की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक शोध और राजनीति में बिताए समय पर बातचीत की। बाद में उन्होंने बताया कि छात्रों ने बेहद विचारपूर्ण और गंभीर सवाल पूछे। एंजेला के पास लैंगिक अध्ययन की शैक्षणिक उपाधि भी है और वह पहले भी एडल्ट सिनेमा को फिल्म तथा लोकप्रिय संस्कृति के हिस्से के रूप में पढ़ाए जाने का समर्थन कर चुकी हैं। इस व्याख्यान ने सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी। कुछ लोगों ने एडल्ट कलाकार को विश्वविद्यालय बुलाने पर सवाल उठाए, जबकि समर्थकों ने कहा कि विवादित माने जाने वाले उद्योगों का अकादमिक अध्ययन भी जरूरी है। इस बार एंजेला ने कैमरे के सामने नहीं, बल्कि कक्षा के मंच से सबका ध्यान खींचा।

अन्य समाचार