रोहित माहेश्वरी लखनऊ
-भाजपाई भ्रष्टाचार से खोखली हुई इकोनॉमी
समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोना बेचने की खबरों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए `एक्स’ पर लिखा,‘भाजपा ने देश का स्वर्ण-मान बेच दिया है। अब देश की जनता को समझ में आया कि भाजपा सरकार सोना खरीदने से मना क्यों कर रही थी क्योंकि अगर सोना जनता के पास चला जाता तो ये बेचते वैâसे।’ सपा प्रमुख ने लिखा कि पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनामी के जुमले की सुनहरी परत अब उतर गई है। भाजपा के दावों का गोल्डन कर्टेन बेपर्दा हो गया है। जनता को समझ में आ गया है कि भाजपाई भ्रष्टाचार ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह खोखला कर दिया है और विदेशी सत्ताओं के आगे भाजपा और उनके भ्रमणशील संगी-साथी अब साष्टांग नतमस्तक क्यों हैं।
योगी सरकार को
-हाई कोर्ट का हंटर
यूपी में पंचायत चुनाव कराने को लेकर रस्साकशी जारी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। लखनऊ हाई कोर्ट ने सूबे में मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह महीने के लिए आगे बढ़ाने के राज्य सरकार के पैâसले पर नाराजगी जताई है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग पर तीखे सवाल उठाए हैं। हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को साफ निर्देश दिया है कि सरकार अदालत को बताए कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव किस तारीख को कराए जाएंगे।
-कब तक दोहराई जाएंगी ऐसी त्रासदियां?
दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल के रेस्टोरेंट में आग लगने से करीब २१ लोगों की मौत हो गई है। इस भीषण आग के बाद बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि उन सवालों की याद दिलाने वाली घटना है, जो पिछले कई दशकों से दिल्ली में आग से होने वाली घटनाओं के बाद उठते रहे हैं। लेकिन उनके जवाब अधूरे रह जाते हैं।
