मुख्यपृष्ठग्लैमरइश्क में गिरफ्तार

इश्क में गिरफ्तार

अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनानेवाले कार्तिक आर्यन का बीते दिनों अपनी को-एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से दोनों के बीच अफेयर की खबरों से बाजार गर्म हो गया था। खैर, इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर कार्तिक और श्रीलीला का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक रेस्तरां के बाहर नजर आ रहे हैं। श्रीलीला के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई देनेवाले कार्तिक जहां वीडियो में ब्लू शर्ट और काली पैंट में नजर आए, वहीं श्रीलीला फ्लोरल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक-दूसरे के इश्क में गिरफ्तार कार्तिक के रेस्तरां के बाहर निकलकर गाड़ी में बैठने के बाद रेस्तरां से बाहर निकलनेवाली श्रीलीला के चेहरे की लाली और मधुर मुस्कान ने बिना कहे ही बहुत कुछ कह दिया कि दोनों के बीच कोई न कोई खिचड़ी जरूर पक रही है और इसका खुलासा आज नहीं तो कल जरूर होगा।

अन्य समाचार