मुख्यपृष्ठग्लैमरकार से जबरन उतारने की कोशिश!..आकांक्षा के आयोजकों पर गंभीर आरोप

कार से जबरन उतारने की कोशिश!..आकांक्षा के आयोजकों पर गंभीर आरोप

नवरात्रि का रंगीन जश्न आकांक्षा चौधरी के लिए कथित तौर पर बुरे सपने में बदल गया! ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘लॉकअप’ फेम एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि पुणे के पेडकर ग्राउंड्स में १७ अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में उनसे परफॉर्म तो करवाना चाहा गया, लेकिन फीस देने की बारी आई तो आयोजक गायब हो गए! आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया। उनका दावा है कि उनकी तस्वीरों से इवेंट का प्रचार किया गया और टिकट बेचे गए, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं मिला। हैरानी की बात यह कि दर्शकों को निराश न करने के लिए वह बिना फीस के भी कार्यक्रम में पहुंची। आकांक्षा ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कार से जबरन बाहर निकालने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस शिकायत की बात भी सामने आई है। अब सवाल है कि आयोजकों की तरफ से इस पूरे मामले पर क्या सफाई आती है?

अन्य समाचार