राधेश्याम सिंह
वसई। वसई विरार में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस ने कार्रवाई किया है। अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष–2 की टीम ने वसई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भुईगांव खुर्द में चल रही अवैध देशी शराब की हाथभट्टी पर कार्रवाई किया । गश्त के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने भुईगांव खुर्द स्थित खारटण की जमीन पर झाड़ियों में छापेमारी किया। भुईगांव,तालुका वसई अवैध रूप से देशी शराब बनाते हुए पाए गए।आरोपियों ने ईंटों की चूल्हे और एल्यूमिनियम के बर्तनों की मदद से हाथभट्टी तैयार की थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को नीले रंग के ड्रमों में कुल 7,100 लीटर देशी शराब बनाने का रसायन मिला। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी हाथभट्टी को ध्वस्त किया और दो आरोपियों के खिलाफ वसई पुलिस थाने में मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई में देशी शराब निर्माण के लिए उपयोग किया गया वॉश, रसायन और अन्य सामग्री सहित कुल 4 लाख 30 हजार रुपये मूल्य का मुद्देमाल नष्ट किया गया है। मामले की आगे की जांच वसई पुलिस द्वारा की जा रही है।
