-अवध नरायन सिंह स्मारक राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
शहर के राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर क्रीड़ांगन में खेली जा रही बाबू अवध नरायन सिंह स्मारक राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आजमगढ़ ने जीत ली है। उसने फाइनल मुकाबले में डीवीए को तीन सेटों के मैच में २-० से शिकस्त देकर जीत दर्ज की l दोनों सेटों में जबरदस्त संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला l बेस्ट अटैकर धनंजय,बेस्ट सेटर करन सिंह और बेस्ट ऑल राउंडर जमाली रहे l दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया l आयोजक भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह रहे। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया l विशिष्ट अतिथि डा. एके सिंह, सुधाकर सिंह, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, डॉ. डीपी सिंह, अवनीश सिंह , भाजयुमो जिलाध्यक्ष मछलीशहर अखिल सिंह और प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह,गोकरन पाठक, श्रवण पाठक ने भी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया l निर्णायक जसवंत सिंह, सोनू सिंह, अनूप शर्मा, दिनेश तिवारी, कमलेश रहे। संचालन मुनेंद्र मिश्र और फैजान ने किया।
