मुख्यपृष्ठनए समाचारबजाज फाइनेंस ने बढ़ाईं फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें

बजाज फाइनेंस ने बढ़ाईं फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें

-वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 8.15% तक का दमदार रिटर्न

सामना संवाददाता / मुंबई

देश की अग्रणी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने 12 से 60 महीनों की सभी अवधियों के लिए दरों में 15 से 40 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि की है, जो आज से लागू हो गई हैं। नए बदलावों के तहत, 31 से 60 महीनों की अवधि के लिए आम नागरिकों को सालाना 7.75 प्रतिशत तक का रिटर्न मिलेगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को मूल दर से 0.40 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के साथ 8.15 प्रतिशत तक का उच्चतम रिटर्न दिया जाएगा। इसके अलावा, परिपक्व (मैच्योर) जमा का नवीनीकरण कराने पर 0.10 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ मिलने से वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 8.25 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।
इस बढ़ोतरी पर बजाज फाइनेंस के डिपॉजिट्स और वेल्थ मैनेजमेंट के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष सचिन सिक्का ने कहा कि निश्चित रिटर्न चाहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी बचत का एक महत्वपूर्ण जरिया है, इसलिए लंबी अवधि पर ज्यादा जोर दिया गया है ताकि निवेशक पांच साल तक उच्च रिटर्न पा सकें। उल्लेखनीय है कि बजाज फाइनेंस की इस योजना को CRISIL और ICRA से सुरक्षित निवेश की ‘AAA/Stable’ रेटिंग प्राप्त है। निवेशक न्यूनतम ₹15,000 की राशि से कंपनी की नजदीकी शाखा या ऑनलाइन माध्यम से कुछ ही मिनटों में एफडी खाता खोलकर इस बढ़ी हुई ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं।

अन्य समाचार