मुख्यपृष्ठनए समाचारविकास मार्ग पर यातायात सुगम बनाने के लिए जर्सी बैरियर हटाए गए

विकास मार्ग पर यातायात सुगम बनाने के लिए जर्सी बैरियर हटाए गए

योगेश कुमार सोनी / पूर्वी दिल्ली

दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने और सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुगम करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल की गई। मधु विहार ट्रैफिक सर्किल के अंतर्गत लक्ष्मी नगर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निकट विकास मार्ग पर स्थित यू-टर्न से जर्सी बैरियर हटा दिए गए।
यातायात पुलिस के अनुसार, इन यू-टर्न पर लगाए गए जर्सी बैरियर सड़क की प्रभावी चौड़ाई को अनावश्यक रूप से कम कर रहे थे। इसके कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका थी। स्थिति का संज्ञान लेते हुए 9 अक्टूबर 2026 को बैरियर हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे सड़क की उपलब्ध चौड़ाई का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
डीसीपी ट्रैफिक श्वेता चोहान ने कहा इस पहल का उद्देश्य संबंधित मार्ग पर यातायात प्रवाह को सुचारु बनाना, वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना तथा सड़क की उपलब्ध जगह का अधिक प्रभावी उपयोग करना है।
दिल्ली यातायात पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित लेन में वाहन चलाएं और यू-टर्न लेते समय विशेष सावधानी बरतें। यातायात को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है।
दिल्ली यातायात पुलिस का प्रयास है कि बेहतर यातायात प्रबंधन के माध्यम से आमजन को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराया जा सके।

अन्य समाचार