टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट मैच में हो रहा है। दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच ऋषभ पंत ने मैदान पर कुछ ऐसा कर दिया, जिसके चलते हर किसी की हंसी निकल गई। ऋषभ पंत मैदान पर अक्सर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही उन्होंने इस बार भी किया। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में एक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन इसी कोशिश में उन्होंने अपना बल्ला ही हवा में उड़ा दिया। गेंद बल्ले से टच भी नहीं हुई, लेकिन उनका बैट सीधा लेग साइड में काफी दूर तक गया। ये वाकया भारतीय पारी के ३४वें ओवर में हुआ। जॉश टंग गेंदबाजी कर रहे थे, तभी ओवर की चौथी गेंद पर पंत ने घुटना टेककर एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, तभी बैट का कंट्रोल उनके हाथ से छूट गया। पंत को ऐसा करते देख स्टेडियम में बैठे पैंâस और कमेंटेटर्स भी हंसने लग गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वैसे पंत ने दूसरी पारी में ५८ गेंदों पर ६५ रन बनाया। बता दें कि पहली पारी में १८० रन की बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया दूसरी पारी में भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है।
