मुख्यपृष्ठनए समाचारबीडीडी चाल वासियों की सरकार को चेतावनी... चुनाव का करेंगे बहिष्कार!... धीमी...

बीडीडी चाल वासियों की सरकार को चेतावनी… चुनाव का करेंगे बहिष्कार!… धीमी गति से पुनर्विकास के कारण नाराजगी

सामना संवाददाता / मुंबई

वर्ली बीडीडी चाल पुनर्विकास परियोजना की तरह, पिछले कई महीनों से एन.एम.जोशी मार्ग चाल पुनर्विकास परियोजना में प्रत्येक घर के पीछे एक पार्किंग स्थान उपलब्ध कराने की मांग चाल निवासियों द्वारा की जा रही है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा इस मांग पर कोई निर्णय नहीं लेने से चाल के निवासियों में आक्रोश व्याप्त है। बीडीडी चाल के निवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मतदान से पहले हमारी मांग पर ठोस आश्वासन सरकार की ओर से नहीं मिला तो ना.म. जोशी मार्ग के चाल निवासियों द्वारा मतदान के बहिष्कार किया जाएगा है।
म्हाडा के मुंबई बोर्ड द्वारा एनएम जोशी मार्ग, नायगांव और वर्ली बीडीडी चाल का पुनर्विकास किया जा रहा है। हालांकि, ना.म. जोशी मार्ग चाल का पुनर्विकास सबसे पहले शुरू हुआ, लेकिन यह पुनर्विकास धीमी गति से चल रहा है। एन.एम.जोशी मार्ग के निवासियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि एन.एम.जोशी मार्ग चाल के बाद शुरू की गई वर्ली और नायगांव की परियोजना ने गति पकड़ ली है। इसका संज्ञान लेते हुए म्हाडा के अधिकारियों ने हाल ही में एक संयुक्त बैठक की और परियोजना में तेजी लाने की बात करते हुए परियोजना को अप्रैल २०२६ तक पहला चरण पूरा करने और १,२६० घर सौंपने का वादा किया था। चाल निवासियों का कहना है कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद से वे संतुष्ट थे। लेकिन एक घर,एक पार्विंâग की मांग पूरी न होने पर चाल के निवासियों ने सीधे मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। राज्य सरकार ने वर्ली बीडीडी चाल पुनर्विकास परियोजना के लिए प्रत्येक घर के पीछे एक पार्किंग स्थान प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसी पैâसले के मुताबिक वहां पुनर्विकास किया जा रहा है। हालांकि, यह निर्णय एन.एम. जोशी मार्ग और नायगांव के लिए लागू नहीं किया गया था। एन. एम. जोशी मार्ग बीडीडी पुनर्विकास समिति ने भी इस फैसले को लागू करने की मांग की है, लेकिन अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है इसलिए अब चालवासी आक्रामक हो गए हैं और उन्होंने चेतावनी दी है कि मतदान से कुछ दिन पहले सरकार इस बारे में ठोस आश्वासन दें, अन्यथा मतदान का बहिष्कार करेंगे। एन.एम.जोशी मार्ग चाल में लगभग २,५०० घर हैं। अगर मतदान का बहिष्कार किया गया तो संभावना है कि कम से कम आठ हजार मतदाता वोट नहीं डालेंगे।

अन्य समाचार