मुख्यपृष्ठनए समाचारआधार कार्ड स्कैम से अलर्ट ...न ओटीपी, न पिन फिंगर प्रिंट से...

आधार कार्ड स्कैम से अलर्ट …न ओटीपी, न पिन फिंगर प्रिंट से उड़ रहा पैसा!

स्कैमर्स लोगों को तरह-तरह से ठगते हैं। ठगी का एक तरीका ऐसा भी है, जिसमें न तो किसी ओटीपी की जरूरत होती है न ही पिन की। हम बात कर रहे हैं आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम के तहत की जाने वाली धोखाधड़ी की। इस तरह के स्वैâम में न सिर्फ अकाउंट होल्डर के साथ प्रâॉड होता है, बल्कि अपराधी ऐसे अकाउंट्स का इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के तौर पर करते है। आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम प्रâॉड में स्कैमर्स टार्गेट की आधार डिटेल्स चुराते हैं। फिर उन डिटेल्स का इस्तेमाल करके पैसों का हेर-फेर करते हैं।
स्कैमर्स सबसे पहले आधार डेटा, फिंगरप्रिंट और दूसरी डिटेल्स चुराते हैं। इसके लिए वे कई लीक हुए डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद स्वैâमर्स चोरी किए गए डेटा से एक नकली फिंगरप्रिंट तैयार करते हैं और आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम माइक्रो-एटीएम पर इन्हें यूज करते हैं। इसकी मदद से स्वैâमर्स आपके खाते को पूरी तरह से खाली कर सकते हैं। ऐसे अकाउंट्स जिन्हें कई बार खाता धारक या तो किराए पर देता है या फिर वे अकाउंट्स कॉम्प्रोमाइज्ड होते हैं और उनका इस्तेमाल ठगी में लेन-देन के लिए किया जाता है।

सुविधा बन रही खतरा
आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम एईपीएस। यह सिस्टम सरकार ने ग्रामीण और दूर-दराज इलाकों में बैंकिंग सुविधा आसान बनाने के लिए शुरू किया था, लेकिन अब यही सुविधा कई लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। एईपीएस के जरिए पैसे निकालने के लिए केवल आधार नंबर, बैंक का नाम और खाताधारक का बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) चाहिए होता है।

अन्य समाचार