मुख्यपृष्ठनए समाचारबहुरेंगे अमहट चौराहे के दिन...जल्द बनना शुरू होगा फ्लाई ओवर

बहुरेंगे अमहट चौराहे के दिन…जल्द बनना शुरू होगा फ्लाई ओवर

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

शहर में दो हाइवे की क्रासिंग के कारण लगने वाले भीषण जाम से शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। बताया है कि लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग व टांडा-रायबरेली हाइवे की क्रासिंग अमहट चौराहे के दिन जल्द बहुरने की आशा जाग गई है। जल्द ही यहां पर फ्लाईओवर के निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। इस बाबत कागजी प्रक्रिया अब आखिरी दौर में चल रही है। टांडा-बांदा हाइवे अमहट के मद्देनजर बहुप्रतीक्षित अमहट फ्लाईओवर निर्माण को लेकर अहम प्रगति हुई है।
डीपीआर तैयार करने के लिए आमंत्रित निविदाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। एजेंसी का चयन होते ही कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर बनने से अमहट चौराहे पर वर्षों से लगने वाले जाम से राहत मिलने के साथ लखनऊ, वाराणसी और रायबरेली मार्ग पर यातायात सुगम होगा। जानकारी के अनुसार,  केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शहर के भाजपा विधायक विनोद सिंह को चिट्ठी भेजी है। इस पर विनोद सिंह केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई है। बता दें कि सुल्तानपुर शहर के पश्चिमी छोर पर अमहट चौराहा स्थित है। जहां पर लखनऊ-वाराणसी हाइवे, रायबरेली-टांडा हाइवे व सुल्तानपुर शहर की लिंक रोड परस्पर मिलते हैं। इस कारण से सदैव भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है।

अन्य समाचार