मुख्यपृष्ठनए समाचारराम मंदिर चढ़ावा चोरी : कांग्रेसियों ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा...निष्पक्ष जांच की...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : कांग्रेसियों ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा…निष्पक्ष जांच की मांग

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस आक्रामक है। बुधवार को प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने नगर में सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली।
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में लाल डिग्गी स्थित पार्टी दफ्तर से सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा, कलेक्ट्रेट, तिकोनिया पार्क, दीवानी चौराहा सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पदयात्री पौराणिक एवं धार्मिक स्थल सीताकुण्ड धाम पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने चढ़ावा चोरों को गिरफ्तार करो, आस्था से खिलवाड़ बंद करो, उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से जांच कराओ, राम के नाम पर भ्रष्टाचार बंद करो और चोरों को बचाना बंद करो आदि नारेबाजी की। सीताधाम में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की तथा श्रीराम मंदिर धाम में चढ़ावा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि भाजपा ने भगवान श्रीराम के नाम पर सत्ता हासिल की, लेकिन आज उसी श्रीराम मंदिर के चढ़ावे पर गंभीर सवाल उठने के बावजूद सरकार मौन है। कांग्रेस श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और दोषियों पर कार्रवाई होने तक यह लड़ाई जारी रहेगी। पदयात्रा में राहुल त्रिपाठी, रणजीत सिंह सलूजा, आर.बी पांडेय, जफर खान, सलाउद्दीन हाशमी, ओमप्रकाश त्रिपाठी चौटाला, ममनून आलम, अतर नवाब, सुरेश चंद्र मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, हौशिला प्रसाद भीम, धर्मराज मिश्र, हमीद राइनी, नंदलाल गौतम, जमीदार यादव, चन्द्रभान सिंह, देवेंद्र तिवारी, देवेंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश दुबे, विनय त्रिपाठी, मोहित तिवारी,मानस तिवारी, अरुण त्रिपाठी, दिनेश मिश्र, नफीस पठान,अपरबल सिंह, अतीक अहमद,मोहसिन सलीम, अवधेश गौतम, राघव राम, गुड्डू जायसवाल, एकराम खान, जयप्रकाश सिंह, उस्मान खान, सोहेल अहमद, मोहम्मद अनवर, जाकिर हसन, हिमांशु शुक्ला, मोहसीन सलीम,गुड्डु बीडीसी, मनोज शुक्ल आदि शामिल रहे।

अन्य समाचार