मुख्यपृष्ठनए समाचारलटका पड़ा शिक्षकों के वित्तीय समस्याओं का निपटारा...शैक्षिक महासंघ उतरा मैदान में

लटका पड़ा शिक्षकों के वित्तीय समस्याओं का निपटारा…शैक्षिक महासंघ उतरा मैदान में

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

बेसिक शिक्षकों के तमाम लंबित पड़े समस्याओं के निपटारे को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सुल्तानपुर इकाई मैदान में उतर आई है। बुधवार को संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अशोक सिंह की अगुवाई में वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा के दफ्तर जा पहुंचा।
जिला महामंत्री सतीश कुमार पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी भी साथ थे।
शिक्षकों की विभिन्न लंबित वित्तीय समस्याओं को इस दौरान प्रमुखता से उठाया गया। जीपीएफ प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, चयन वेतनमान एवं एरियर का भुगतान, एनपीएस कटौती से संबंधित समस्याओं के समाधान, नए एनपीएस खातों का शीघ्र संचालन, आयकर हेतु फॉर्म-१६ उपलब्ध कराने तथा लंबे समय से लंबित एरियर के शीघ्र भुगतान की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन समस्याओं के कारण जनपद के अनेक शिक्षक अनावश्यक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इसलिए सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण कराया जाना आवश्यक है।
वित्त एवं लेखाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी प्रकरणों का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री अजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा, जिला संयुक्त मंत्री संदीप गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी निशान्त सिंह, अशोक पांडे व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे |

अन्य समाचार