मुख्यपृष्ठग्लैमरबड़े दिलवाले अक्षय

बड़े दिलवाले अक्षय

– रजनी

अक्षय कुमार की दरियादिली के किस्से यूं तो काफी मशहूर हैं, लेकिन हाल ही में जो खबर आई है, उससे उन्हें न चाहनेवाले भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। जी हां, हमारी मिसेस चटर-पटर की मानें तो तमिल फिल्म इंडस्ट्री में हुए स्टंटमैन राजू की मौत के बाद स्टंटमैन की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री में स्टंटमैन को गंभीर चोटें न आई हों, लेकिन इस मौत ने फिल्मी दुनिया की कड़वी हकीकत बयां कर दी है, जिस पर सभी की निगाहें जम गई हैं। ऐसे में एक खबर आई है, जिसके अनुसार अक्षय कुमार ने लगभग ७०० स्टंटमैन और एक्शन क्रू मेंबर्स का इंश्योरेंस करवाया है। सिर्फ यही नहीं, इस इंश्योरंस का पूरा प्रीमियम न सिर्फ अक्षय कुमार ने अपनी जेब से दिया है, बल्कि इस इंश्योरेंस पॉलिसी को उन्होंने २०२५ की बजाय २०१७ से लागू करवाया है। इस इंश्योरेंस के अनुसार किसी हादसे के दौरान यदि किसी स्टंटमैन को गंभीर चोटें आती हैं, तो उसे इलाज के लिए ५ लाख रुपए तक वैâशलेस सेवा मिलेगी और मौत की स्थिति में उनके परिवार वालों को २५ लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी। अब ऐसे में अगर यह कहें तो गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार सही मायनों में सिर्फ रील लाइफ के ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ हीरो भी हैं।

अन्य समाचार