हिमांशु राज़
प्रोड्यूसर प्रबीर कांता साहा की महत्वाकांक्षी फिल्म बिहू अटैक असम के प्रिय पर्व बिहू की पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पहचान और मानवीय भावनाओं का अनोखा संगम लेकर आ रही है। यह थ्रिलर न सिर्फ रोमांचक है, बल्कि उत्तर-पूर्व की चुनौतियों पर गहरा प्रहार करती है, जहां शिक्षा और एकता को उग्रवाद के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार बताया गया है। शुक्रवार, 17 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली यह फिल्म असम की सच्चाई को देशभक्ति के रंग में रंग देगी।कहानी केंद्रित है साहसी कोर्ट मार्शल अधिकारी राज कुंवर (देव मेनारिया) पर, जो असम का रहने वाला है। पत्नी के निधन के बाद बेटी दृति संग जीने वाला राज मानता है कि बंदूकें नहीं, शिक्षा और सामाजिक जुड़ाव भटके युवाओं को मुख्यधारा में लाएंगे। लेकिन बिहू उत्सव के दौरान रक्षा मंत्री की यात्रा पर बड़े आतंकी हमले की खबर से उसकी जिंदगी उथल-पुथल मच जाती है। राज स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर विश्वास की डोर बुनता है।फिल्म में डेज़ी शाह, अरबाज़ खान, राहुल देव, रज़ा मुराद, हितेन तेजवानी, मीर सरवर जैसे सितारे चमकेंगे। अमी मिसोबह, डिम्पू बरुआ और जीत रायदुत जैसे कलाकार असम की मिट्टी का रंग भरेंगे। निर्देशक सुज़ाद इक़बाल खान ने पीकेएस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले इसे सजाया है।प्रबीर कांता साहा कहते हैं, “यह फिल्म असम की आत्मा, संस्कृति और वीर सुरक्षाबलों को समर्पित है। शिक्षा-एकता ही हिंसा पर विजयी होती है।” बिहू अटैक क्षेत्रीय कहानी को राष्ट्रीय भावना से जोड़कर सिनेमाई इतिहास रचेगी।
