-उत्तराखंड से लेकर उन्नाव तक सभी मुद्दों पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसे `भ्रष्ट जनता पार्टी’ करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में डबल इंजन सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं और इसकी नीतियों से आम जनता तबाह हो गई है। राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। राहुल गांधी ने उत्तराखंड से लेकर उन्नाव और इंदौर से लेकर ग्रेटर नोएडा के मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा और उन पर तीखा हमला बोला है।
राहुल गांधी ने भाजपा को निशाना बनाते हुए उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड, उत्तर प्रदेश के उन्नाव बलात्कार कांड, इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों जैसी घटनाओं का जिक्र किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक पोस्ट में कहा, ‘देशभर में ‘भ्रष्ट’ जनता पार्टी की डबल इंजिन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी है। भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का जहर भाजपा की राजनीति में ऊपर से नीचे तक पैâल चुका है।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि इनके तंत्र में गरीब, असहाय, मजदूर और मध्यमवर्ग की जिंदगी सिर्फ आंकड़ा है और ‘विकास’ के नाम पर वसूली-तंत्र चल रहा है। उन्होंने कहा, `उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया, लेकिन सवाल आज भी वही है। सत्ता का संरक्षण भाजपा के किस वीआईपी को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा?’
`डबल इंजिन’ सरकार, तबाही की रफ्तार
राहुल गांधी ने कहा कि खांसी के सिरप से बच्चों की मौतें, सरकारी अस्पतालों में नवजातों को मारते चूहे, सरकारी स्कूलोेंं की गिरती छतें, यह ‘लापरवाही’ नहीं, भ्रष्टाचार की सीधी मार है। पुल गिरते हैं, सड़कें धंसती हैं, ट्रेन हादसों में परिवार मिट जाते हैं और भाजपा सरकार हर बार वही करती है। उन्होंने कहा कि मोदी का ‘डबल इंजिन’ चल रहा है, लेकिन सिर्फ अरबपतियों के लिए।
