मुख्यपृष्ठसमाचारभाजपा "दल नहीं छल"-अखिलेश

भाजपा “दल नहीं छल”-अखिलेश

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद यूपी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद यादव और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गयी। बिहार के चुनाव परिणाम पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन परिणामों ने एसआईआर के खेल को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दल नहीं छल है।
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि बिहार में जो खेल एसाईआर ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा, क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी किस तरह हमारा ‘पीपीटीवी’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है। जवाब में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर कहा कि बिहार की तरह यूपी में भी 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने एक्स पर कहा कि मगध जीता, अवध भी जीतेंगे। 2027 में 2017 दोहराएंगे! केशव प्रसाद मौर्य ने दोका सामना से कहा कि अखिलेश यादव ने बिहार के चुनाव प्रचार में कहा है कि बिहार का चुनाव परिणाम उत्तर प्रदेश भी दिहराएगा। अखिलेश यादव आज से छटपटाहट में आ गये। उन्हीं के कहे अनुसार यूपी का परिणाम होगा।

अन्य समाचार