झारखंड से गुजरात के सूरत जा रही ०९०४० धनबाद-उधना एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन में चढ़ने और सीट को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने युवक पर लगातार ५४ बार चाकू से वार कर दिए। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में दहशत पैâल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं एक बार फिर यात्री ट्रेन में हुई घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जबलपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक शैलेंद्र सतना से अपने घर नर्मदापुरम लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन में आरोपी से हुई कहासुनी ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि उसने बेरहमी से शैलेंद्र पर हमला कर दिया।
