सामना संवाददाता / मुंबई
मालाड के मढ़ जेट्टी रोड, व्यासवाड़ी इलाके में चल रहे एक बड़े गैरकानूनी निर्माण पर आखिरकार मनपा पी/नॉर्थ वार्ड ने सख्त कदम उठाते हुए तोड़क कार्रवाई की, जबकि मनपा ने गत माह इन्हें स्टॉप-वर्क नोटिस जारी किया था. नोटिस में साफ लिखा गया था कि बिना अनुमति आरसीसी बंगला ओपन प्लॉट पर बनाया जा रहा है।.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था कि मढ़ आइलैंड इलाके में राजनीतिक नामों वाले बैनर लगा कर अवैध बंगलो को बना रहे हैं, ताकि मनपा की कार्रवाई रोकी जा सके स्ट्रक्चर पर सुरक्षा कवच जैसा माहौल बनाया गया था, लेकिन मनपा दबाव से बचते हुए दोबारा निरीक्षण किया. नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर दूसरी बार नोटिस भेजकर 24 घंटे का आखिरी मौका दिया।. अनुमति पत्र जमा न होने पर पी/नॉर्थ के सहायक मनपा आयुक्त कुंदन वलवी के आदेश पर असिस्टेंट इंजीनियर राजेश सोनावने, सब इंजीनियर सुहाष घोलप और जूनियर इंजीनियर कृष्णा बड़े की टीम मौके पर जाकर इस अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया।. सहायक मनपा आयुक्त कुंदन वलवी का कहना है कि बिना परमिशन किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी कार्रवाई और तेज होगी।
