मुख्यपृष्ठग्लैमरबॉबी की श्रीलीला

बॉबी की श्रीलीला

ये बात तो बिलकुल सही है कि टाइम को बदलने में टाइम नहीं लगता। अब बॉबी देओल को ही देखिए कहां उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थीं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘आश्रम’ के बाद ‘एनिमल’ में निगेटिव किरदार निभाते ही उनके सितारे इस कदर बुलंदी पर पहुंच गए कि हर कोई अब उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए कमर कसकर उनके घर के दरवाजे पर साइनिंग अमाउंट लिए खड़ा है। फिलहाल, हमारी मिसेस चटर-पटर की मानें तो हाल ही में बॉलीवुड के बाद साउथ सिनेमा से बॉबी को एक बहुत बड़ी फिल्म ऑफर हुई है, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह और साउथ स्टार श्रीलीला होंगी। ये वही श्रीलीला हैं, जिन्होंने ‘पुष्पा-२’ से अपनी फैन फॉलोइंग जबरदस्त बढ़ा ली थी। ऐसे में दो हीरो के साथ एक हीरोइन के कॉन्सेप्ट वाली इस फिल्म में अभी ये बात तय नहीं हो पाई है कि अपनी पिछली फिल्मों की तरह क्या इस फिल्म में भी बॉबी निगेटिव शेड में दिखेंगे या मेकर्स ने उनके लिए कुछ और सोचा है। वैसे हमेशा से मैंगो पीपल के एक्टर रहे बॉबी को आप किस रूप में देखना चाहते हैं? बताइएगा जरूर।

अन्य समाचार