मुख्यपृष्ठग्लैमरडेटिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

डेटिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

टीम इंडिया के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वे फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया। लंबे समय से यशस्वी का नाम इंग्लैंड की न्यूट्रिशन एक्सपर्ट मैडी हैमिल्टन से जुड़ा रहा है, जो कई बार आईपीएल मैचों में उन्हें सपोर्ट करते भी देखी गई हैं। हालांकि, यशस्वी ने एक हालिया पॉडकास्ट में साफ कहा कि वे फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रहे हैं और उनके और मैडी के बीच जो भी अफवाहें हैं, वे सही नहीं हैं। यशस्वी ने पहले मैडी और उनके भाई के साथ एक फोटो भी शेयर की थी, जिससे रिश्ते की बातें शुरू हुई थीं। लेकिन अब उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अपनी सिंगल स्थिति स्पष्ट कर दी है।

अन्य समाचार