सामना संवाददाता / मुंबई
इस सरकार द्वारा पर्यावरण दिवस मनाना महज एक दिखावा है। इन शब्दों में महायुति सरकार पर शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने जोरदार हमला बोला है। ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में आदित्य ठाकरे ने राज्य सरकार और मनपाओं पर पर्यावरण-विरोधी पैâसले लेने का आरोप लगाया।
आदित्य ठाकरे ने कड़ा तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार और महानगरपालिकाएं पहले महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करें, उसके बाद ही वीडियो और रील्स बनाएं। उन्होंने पर्यावरण के नियमों को ताक पर रखकर राज्य में चल रही परियोजनाओं की एक-एक करके पूरी सूची सामने रखी है। उन्होंने लिखा, ‘पर्यावरण दिवस मनाने का दिखावा करने वाली सरकार ने वास्तव में वनों की कटाई, पहाड़ों की तोड़फोड़ और नदियों के कंक्रीटीकरण की नीति अपना रखी है, ऐसी आलोचना आदित्य ठाकरे ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार के दावों और उसकी वास्तविक हरकतों के बीच एक बड़ी खाई है। उन्होंने पर्यावरण से जुड़ी नीतियों पर फिर से विचार करने की मांग की।
