मुख्यपृष्ठनए समाचारमतदान के दिन बवाल ही बवाल... २९ मनपाओं में मतदान... फर्जीवाड़े का...

मतदान के दिन बवाल ही बवाल… २९ मनपाओं में मतदान… फर्जीवाड़े का तूफान!

-पुणे, मुंबई, सोलापुर और धुले में पकड़े गए बोगस मतदाता

-कर्नाटक से गाड़ियों में भरकर मतदाता लाने का सनसनीखेज आरोप

-उम्मीदवारों ने खुद पकड़ा फर्जी मतदान, पुलिस कार्रवाई की मांग

सामना संवाददाता / मुंबई

मतदान दिवस पर बवाल ही बवाल मचा रहा। २९ मनपाओं में जारी मतदान के बीच फर्जीवाड़े का तूफान उठ खड़ा हुआ। पुणे, मुंबई, सोलापुर और जालना में बोगस मतदाताओं के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। इसी में कर्नाटक से गाड़ियों में भरकर मतदाता लाने के सनसनीखेज आरोप सामने आए। कई जगह उम्मीदवारों ने खुद फर्जी मतदान पकड़ते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। इन सबके बीच वोटिंग के नाम पर खेल और मशीनों में खराबी की घटनाओं ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
राज्य की २९ महानगरपालिकाओं के लिए कल महानगरों में सुबह से ही मतदान शुरू हो गया। हालांकि, फर्जी मतदान, मतदान मशीनों में खराबी, उंगली पर लगी स्याही को पोंछना जैसे कई तरह के अनियमित मामले सामने आए। इन घटनाओं को लेकर अब विपक्षी दलों के नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। वहीं स्थानीय मतदान केंद्रों पर मौजूद लोगों ने भी वीडियो के जरिए अपनी बात रखी। इसी बीच पुणे, सोलापुर, मुंबई और जालना सहित कुछ स्थानों पर फर्जी मतदाताओं के पकड़े जाने की घटनाएं सामने आर्इं। पुणे के शिंदे गुट के ही प्रभाग क्रमांक ४१ के उम्मीदवार प्रमोद नाना भानगिरे ने आरोप लगाया कि महादेववाड़ी–उंड्री इलाके में एक निजी वाहन के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों से कुछ लोगों को मतदान के लिए लाया गया। उन्होंने स्वयं प्रभाग क्रमांक ४१ के महादेववाड़ी–उंड्री क्षेत्र के उंड्री चौक पर फर्जी मतदान पकड़े जाने का दावा किया। साथ ही उन्होंने पुलिस से संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
जालना में गड़बड़झाला
जालना में फर्जी मतदाता हिरासत में जालना के प्रभाग क्रमांक ९ के इलाके में एक मतदाता द्वारा फर्जी मतदान किए जाने का संदेह मतदान प्रतिनिधियों ने जताया। इस संदेह के आधार पर पुलिस ने संबंधित मतदाता को हिरासत में लिया। मतदान प्रतिनिधियों का आरोप है कि संदिग्ध मतदाता ने किसी दूसरे नाम पर मतदान किया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए संदिग्ध मतदाता का नाम मधुकर देठे बताया गया है।
एआईएमआईएम-समाजवादी में विवाद
सोलापुर के प्रभाग क्रमांक १४ में एआईएमआईएम और समाजवादी पार्टी के बीच विवाद देखने को मिला। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि एआईएमआईएम ने फर्जी मतदान के लिए कर्नाटक से गाड़ियां मंगवार्इं। समाजवादी पार्टी का दावा है कि करीब दो हजार मतदाताओं को फर्जी मतदान के लिए लाया गया था। हालांकि, समाजवादी पार्टी द्वारा पकड़े जाने के बाद ये फर्जी मतदाता माफी मांगकर चले गए। इस तरह का दावा समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रियाज खरादी ने किया है।

अन्य समाचार