मुख्यपृष्ठसमाचारकोस्टल रोड परियोजना :  प्रभावितों को ५० करोड़ मुआवजा

कोस्टल रोड परियोजना :  प्रभावितों को ५० करोड़ मुआवजा

-केवट से लेकर मछुआरे मुआवजा के हकदार

– प्रत्येक को ५ से लेकर २० लाख तक मिली राशि

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई की महत्वांकांक्षी कोस्टल रोड परियोजना के ८०० प्रभावित परिवारों को ५० करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। यह मुआवजे की शेष राशि होगी। इससे पहले मनपा ने मुआवजा के हकदार केवट से लेकर मछुआरों को ५ से २० लाख रुपए तक राशि दी है। मनपा की महत्वाकांक्षी कोस्टल रोड परियोजनाग्रस्तों को ‘कैटेगरी’ के अनुसार मुआवजा दिया गया है। इसमें केवटों, तांडेला के मछुआरों, मछली विक्रेताओं को भी श्रेणी के अनुसार पांच से बीस लाख तक की मुआवजा राशि मिली है। फिलहाल, मुआवजे की यह राशि अक्टूबर २०१८ से अक्टूबर २०२२ तक दी गई है। मनपा प्रशासन ने कहा कि परियोजना के पूरा होने यानी मई २०२४ तक करीब डेढ़ साल में बकाया मुआवजा दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे की संकल्पना और मनपा के माध्यम से तैयार की गई ‘धर्मवीर स्वराज्यरक्षक छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड’ का ११ मार्च को लोकार्पण किया गया। टोल फ्री और सिग्नल प्रâी वाले इस मार्ग में प्रिंन्सेस स्ट्रीट से वर्ली सी लिंक तक कुल १०.५८ किमी का मार्ग है। मनपा प्रशासन की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि मौजूदा समय में ८६ फीसदी काम पूरा हो गया है और बाकी काम पूरा होने तक करीब डेढ़ साल की कालावधि में मुआवजे की बकाया राशि दे दी जाएगी।
एक सिलिंडर वाली नाव को ९ लाख, दो सिलिंडर वाली नाव को १२ लाख, तीन सिलिंडर वाली नाव को १४ लाख और चार सिलिंडर वाली नाव को १८ लाख रुपए का मुआवजा दिया गया।

अन्य समाचार