मुख्यपृष्ठग्लैमरवसूली मोटी रकम

वसूली मोटी रकम

अपनी डांस परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लेनेवाली ‘आइटम सॉन्ग क्वीन’ तमन्ना भाटिया को लेकर खबरों का बाजार गर्म है कि न्यू ईयर के जश्न पर तमन्ना ने छह मिनट की डांस परफॉर्मेंस के लिए इतनी मोटी रकम वसूल की है, जितना एक कलाकार पूरी फिल्म के लिए भी वसूल नहीं करता। ‘कवाला’, ‘आज की रात’, ‘गफूर’ जैसे गीतों पर धूम मचा चुकी ‘आइटम सॉन्ग क्वीन’ तमन्ना ने हाल ही में गोवा में न्यू ईयर की पार्टी में पंजाबी स्टार सोनम बाजवा के साथ स्टेज शेयर किया था। सोनम के साथ स्टेज शेयर करनेवाली तमन्ना को लेकर चर्चा है कि स्टेज पर ‘आज की रात’ गाने पर थिरकनेवाली तमन्ना ने छह मिनट की परफॉर्मेंस के लिए ६ करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। यानी एक मिनट के एक करोड़ रुपए। खैर, अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो तमन्ना जाने या फिर अफवाह पैâलानेवाले, जिन्होंने इस खबर से फिल्मी गलियारे को गुलजार बना रखा है।

अन्य समाचार