मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनाहिंदी के महत्व पर दोहे

हिंदी के महत्व पर दोहे

हिंदी से पहचान है, हिंदी से अभिमान,
जन-जन है यह बोलता, है भारत की शान।
हिंदी जोड़े देश को, मिटता मन का भेद,
देखो मीठे बोल में, बसता सारा वेद।
हिंदी में संस्कृति, हिंदी में संस्कार,
मां की बोली है यही, जीवन का आधार।
हिंदी से संवाद हो, हिंदी से सम्मान,
विश्व पटल पर गूंजती, भारत की पहचान।
हिंदी भाषा प्रेम की, भावों की है रीत,
दिल से दिल को जोड़ती, सबसे सुंदर प्रीत।
-डॉ. कनक लता तिवारी

अन्य समाचार