मुख्यपृष्ठनए समाचारक्रिमिनल चला रहे कर्ज का काला बाजार... बेटे ने लिया लोन, किडनैप...

क्रिमिनल चला रहे कर्ज का काला बाजार… बेटे ने लिया लोन, किडनैप हुई मां!

-धमकी, वसूली व अपहरण का शिकार हो रहे लोग

सामना संवाददाता / मुंबई

बढ़ती महंगाई और घटती कमाई के कारण अकसर लोग लोन की दलदल में फंस जाते हैं। बैंकों से लोन पाने का प्रोसिजर लंबा होने के कारण कई बार लोग गैरकानूनी तरीके से कर्ज देनेवालों के जाल में फंस जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जुहू में रहनेवाली एक महिला के बेटे के साथ। महिला के बेटे ने प्राइवेट लोन देने वालों से कर्ज लिया था, लेकिन नियमित हफ्ता न भर पाने के कारण कर्ज देनेवालों ने लड़के की मां का अपहरण कर लिया और महिला को डरा-धमकाकर कुछ कागजातों पर जबरन दस्तखत करवा लिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ६३ वर्षीय महिला को इसलिए किडनैप कर लिया गया क्योंकि उसका बेटा ८० लाख रुपए का कर्ज नहीं चुका पा रहा था। अपहरणकर्ताओं ने महिला को इस कदर डराया-धमकाया कि वो आरोपियों की हर बात मानने को राजी हो गई। आरोपियों ने महिला से कई दस्तावेजों पर साइन कराने के बाद उसे जाने दिया। आरोपियों की हरकतों से घबराई महिला ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उसने बताया कि उसके बेटे ने आरोपियों से ३० परसेंट इंटरेस्ट रेट पर बड़ी रकम उधार ली थी और करीब ३ करोड़ रुपए की ज्वेलरी गिरवी रखी थी। महिला ने बताया कि करीब ८० लाख रुपए चुकाने के बाद भी आरोपी उन्हें डराते और धमकाते रहे।
क्राइम ब्रांच की यूनिट-१० ने एक आरोपी को किडनैपिंग, गैर-कानूनी पैसे उधार देने, एक्सटॉर्शन और क्रिमिनल इंटिमिडेशन रैकेट के आरोप में गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी फरार है। महिला ने शिकायत में कहा है कि आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसे धमकाने के साथ ८० लाख रुपए की देनदारी वाले स्टांप पेपर पर साइन करने और अंगूठे का निशान देने के लिए मजबूर किया गया।

अन्य समाचार