मुख्यपृष्ठग्लैमरदर्द में भी डांस!

दर्द में भी डांस!

इन दिनों श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ की जबरदस्त चर्चा है। ‘स्त्री’ के बाद श्रद्धा का यह अवतार देखकर फैंस भी हैरान हैं। फिल्म का टीजर आते ही सबसे ज्यादा चर्चा उनके प्रेग्नेंसी वाले लावणी सीन की हो रही है। टीजर में श्रद्धा महाराष्ट्र की दिग्गज लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के किरदार में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि कहानी में विठाबाई गर्भवती होने के बावजूद मंच पर लावणी का जलवा बिखेरती दिखाई देती हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उस चौंकाने वाले सीन की है, जिसमें प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद भी वह शो नहीं छोड़तीं। बच्चे को जन्म देने के बाद गर्भनाल काटकर दोबारा मंच पर लौटने वाला दृश्य लोगों को हैरान कर रहा है। सोशल मीडिया पर कोई इसे साहस की मिसाल बता रहा है तो कोई श्रद्धा की दमदार एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। टीजर के बाद फैंस का कहना है कि यह श्रद्धा के करियर का सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार साबित हो सकता है। अब सबकी नजर २८ अगस्त २०२६ को रिलीज होने वाली इस फिल्म पर टिकी है।

अन्य समाचार