मुख्यपृष्ठस्तंभदिल्ली लाइव : शहीदों का अपमान... छीन लिया सम्मान!

दिल्ली लाइव : शहीदों का अपमान… छीन लिया सम्मान!

अरुण कुमार गुप्ता

इस देश की अब तक की सबसे बेशर्म मोदी सरकार है। यह हम नहीं कह रहें, बल्कि उसके क्रियाकलापों से यह बातें सामने आ रही हैं। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तो बेशर्मी की हद पार करते हुए सबसे बड़ा झूठ बोला है। २८ जुलाई २०२५ को संसद में भाषण के दौरान उन्होंने सीना ठोक कर कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे एक भी जांबाज की क्षति नहीं हुई है, लेकिन २६ जून २०२६ को सरकार ने स्वीकार किया हमारे ६ जवान शहीद हुए। इन शहीदों के नाम अब नेशनल वॉर मेमोरियल में अंकित किए जाएंगे। इसके बाद गोदी मीडिया मोदी सरकार की शान में कशीदे पढ़ेगी। सबसे नीच और बेशर्म सरकार ने पहले कहा कोई फाइटर जहाज नहीं गिरा, लेकिन बाद में स्वीकार किया। अब जवानों के शहीद होने की बात स्वीकार की। उस समय मोदी सरकार की छवि बचाने के लिए शहीदों के नाम छुपाए गए तो आप सोचिए आम आदमी के मरने या बदहाली पर यह सरकार क्या कुछ नहीं कर सकती। कोरोना कॉल में सबसे ज्यादा भारत में लोग मारे गए, लेकिन यह खबर भी छुपाई गई। जब सरकार जाएगी तो पता नहीं और क्या-क्या खुलासे होंगे। फिलहाल हमें यह बात बताना है कि पुलवामा हुआ, पहलगाम हुआ, दोनों के आतंकी आज तक नहीं पकड़े गए। आनन-फानन में पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की गई। पुलवामा के बाद तो पाकिस्तान एयर स्ट्राइक के लिए तैयार बैठा था। चीन की मदद से सैटेलाइट सपोर्ट लेकर पूरी तरह तैयार था। इस बेशर्म सरकार ने जवानों की शहादत छुपाई, उनका आखिरी सम्मान भी नहीं लेने दिया या यूं कहें की छीन लिया। बिना कुछ हासिल किए ट्रंप की धमकी पर युद्धविराम किया। हर मोर्चे पर सरकार फेल साबित हो रही है या हुई है। सरकार का खुफिया विभाग फेल है। भविष्य के लिए पाकिस्तान को अलर्ट कर चुकी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सांसदों को दुनिया भर में घुमाया, लेकिन रिजल्ट जीरो मिला। मोदी, शाह, राजनाथ के हाथ में सेना की अस्मिता और शान मिट्टी में मिल गई है। अब आपको सोचना है कि सरकार पर वैâसे विश्वास करें।
सुनील शेट्टी के ‘भगवान’ मोदी जी!
सत्ता की दलाली तो आप लोगों ने अच्छी तरह सुनी होगी। वर्तमान समय में सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति को भगवान मान लिया जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। क्योंकि हाल ही में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक पॉडकास्ट के जरिए १५ महीने की बच्ची के नाम का इस्तेमाल करते हुए नरेंद्र मोदी को भगवान साबित कर दिया। हां, इसके पीछे सुनील शेट्टी का जरूर कोई स्वार्थ होगा। इसमें कोई शक नहीं है। लोनावला, खंडाला और गोवा में रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े सुनील शेट्टी ने पॉडकास्ट में कहा कि उनकी १५ महीने की पोती मोदी की तस्वीर पर रोजाना लड्डू चढ़ाती है, लेकिन यहां यह जान लेना जरूरी है कि अभी तक उनके बेटे की शादी ही नहीं हुई है। हां, इतना जरूर है कि इस तारीफ के पीछे सुनील शेट्टी का कोई स्वार्थ छुपा हो। वैसे भी मोदी जी तारीफ के भूखे हैं। कोई तारीफ कर दे तो वे लाल किला तक बेचने को तैयार हो जाएं। सुनील शेट्टी बहुत बड़े बिल्डर हैं। शायद उन्हें अयोध्या में फाइव स्टार होटल बनाना है और उसके लिए मदद चाहिए या फिर इनके जमाई इंडियन क्रिकेट टीम के मेंबर हैं केएल राहुल। आजकल उनके सितारे गर्दिश में हैं। शायद उनका पत्ता कटवाने से बचना होगा या फिर इंडियन टीम का कैप्टन बनवाना होगा। सुनील शेट्टी के बेटे का करियर भी ठीक नहीं चल रहा है। शायद उसके लिए भी कोई गोटी सेट करवानी होगी। अब यह बात आप पर निर्भर करती है कि जिसको आप अपना हीरो मानते हैं, उसका पैâन बनते हैं। वास्तव में हीरो नहीं है, बल्कि वह भी खुशामदवीर है और वह अयोध्या में ‘सरयू’ की धारा में अपना हाथ धोना चाहता हो।

अन्य समाचार