मुख्यपृष्ठनए समाचार७,००० करोड़ रुपए का बजट फिर भी वेंटिलेटर पर मुंबई मनपा के...

७,००० करोड़ रुपए का बजट फिर भी वेंटिलेटर पर मुंबई मनपा के अस्पताल!

– कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में बदहाली का आलम
– एक बेड पर दो-दो मरीज, गलियारों में इलाज कराने को मजबूर आम जनता
द्रुप्ति झा / मुंबई
मनपा का स्वास्थ्य बजट ७,००० करोड़ रुपए का है, लेकिन इसके बावजूद मुंबई के मनपा अस्पतालों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। कांदिवली स्थित मनपा संचालित शताब्दी अस्पताल से सामने आई तस्वीरें अत्यंत विचलित करने वाली हैं। अस्पताल के वार्ड खचाखच भरे हुए हैं, एक-एक बेड पर कई मरीजों को सोने के लिए मजबूर किया जा रहा है और मरीज अस्पताल के गलियारों व रास्तों तक पैâले हुए हैं। इसके अलावा, अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की भारी कमी बनी हुई है। बार-बार गुहार लगाने और मांग करने के बावजूद सरकार और मनपा के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सार्वजनिक अस्पतालों की इस बदहाली से साफ जाहिर होता है कि गरीब जनता को मजबूरन महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

अस्पताल की नई इमारत में ताला क्यों?
बोरीवली स्थित भगवती अस्पताल की नई इमारत पिछले कई महीनों से पूरी तरह बनकर तैयार है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक उसे शुरू नहीं किया है। एक तरफ शताब्दी अस्पताल में मरीजों का बोझ असहनीय स्तर पर पहुंच चुका है, वहीं दूसरी तरफ तैयार पड़ी अस्पताल की इमारत पर ताला लटका कर रखना उचित नहीं है।

अन्य समाचार