सामना संवाददाता / मुंबई
डैनोन इंडिया ने अपने टॉडलर न्यूट्रिशन ड्रिंक डेक्सोग्रो के लिए वनिला और चॉकलेट फ्लेवर के दो नए सैशे लॉन्च करने की घोषणा की है, जिन्हें छोटे बच्चों के लिए ब्रांड को और भी लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। छोटे बच्चों की खाने-पीने के बदलते मिज़ाज और पसंद को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने इसे बनाने का एक आसान और नया तरीका निकाला है। इसमें जरूरी पोषण के साथ-साथ फ्लेवर बदलने की छूट भी दी गई है, जिससे माता-पिता के लिए बच्चों को पोषण देना आसान हो जाए।
डेक्सोग्रो ने अपनी पहचान भारत में बाल-पोषण से जुड़ी एक प्रमुख चुनौती के समाधान से बनाई है, जिसे आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया कहते हैं। यह दिक्कत बड़ी संख्या में टॉडलर्स में पाई जाती है, और इसका असर उनके दिमागी विकास और सीखने की क्षमता पर भी पड़ सकता है। फ्लेवर सैशे लॉन्च करने के साथ ब्रांड का मकसद है कि विज्ञान पर आधारित वही पोषण अब उन फ्लेवर के साथ मिले, जिनका बच्चे खुद बेसब्री से इंतजार करें।
डैनोन इंडिया की मार्केटिंग डायरेक्टर प्रियंका वर्मा ने कहा, “टॉडलर्स को कुछ ऐसा खिलाना जो सच में उनके लिए फायदेमंद हो, माता-पिता के लिए यह अक्सर एक बड़ी चुनौती बन जाता है। अब जब वनिला और चॉकलेट फ्लेवर्स भी डेक्सोग्रो रेंज का हिस्सा बन गए हैं, तो हम चाहते हैं कि पोषण का यह समय किसी दबाव या सौदेबाज़ी जैसा न लगे, बल्कि बच्चे खुद ही इसे मांगें, वह भी बिना उस पोषण से समझौता किए, जिस पर माता-पिता भरोसा करते हैं।”
