मुख्यपृष्ठनए समाचार‘स्कूल सुधारोगे तो एफआईआर करेंगे!’

‘स्कूल सुधारोगे तो एफआईआर करेंगे!’

-अभिजीत दीपके समेत ६ पर मामला दर्ज
-बिना अनुमति स्कूल में घुसकर छात्रों के बीच बैठने पर उठे सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्य में स्कूल सुधारने की बात करने वाले सीजेपी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने इसे लेकर एक अभियान चलाया, कई जिलों के स्कूलों में प्रवेश कर उसकी स्थिति को लेकर जायजा लिया और खराब हालत में स्कूलों को दुरुस्त करने की मांग की, लेकिन अब सरकार को यह अभियान रास नहीं आया है। सरकार ने बिना अनुमति स्कूल में प्रवेश करने के मामले में कानून का शिकंजा कसते हुए एफआईआर दर्ज की है। इससे स्पष्ट हो गया है कि तुम स्कूल सुधारने की बात करोगे तो हम तुम्हें जेल भेज देंगे।
बता दें कि लातूर जिला परिषद प्रशाला विभाग उर्दू स्थित स्कूल में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने, छात्रों के बीच बैठकर सवाल पूछने और स्कूल परिसर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में अभिजीत दीपके सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि स्कूल प्रबंधन की अनुमति के बिना वीडियो रिकॉर्डिंग की गई और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।
स्कूल में घुसकर छात्रों के बीच बैठने का आरोप
पुलिस शिकायत के अनुसार, २० अगस्त को दोपहर करीब सवा एक बजे अभिजीत दीपके कुछ लोगों के साथ स्कूल पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने विद्यार्थियों के बीच बैठकर विभिन्न सवाल पूछे और शिक्षकों के शैक्षणिक तथा सरकारी काम में कथित रूप से बाधा उत्पन्न की।

अन्य समाचार