मुख्यपृष्ठनए समाचारजनता का भरोसा खो चुकी भाजपा की सत्ता जल्द जाएगी!

जनता का भरोसा खो चुकी भाजपा की सत्ता जल्द जाएगी!

-राहुल गांधी के कार्यक्रमों से घबराई बीजेपी, कांग्रेस ने साधा निशाना

सामना संवाददाता / मुंबई

देश और महाराष्ट्र में भाजपा की सत्ता जानेवाली है और सत्ताधारी दलों को इसका अंदाजा हो चुका है। जनता का भाजपा से विश्वास खत्म हो गया है और इसी कारण भाजपा अब सत्ता बचाने के लिए हाथ-पैर मार रही है। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने केंद्र और राज्य की भाजपा-नीत सरकारों पर यह जोरदार हमला बोला।
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर कथित तौर पर तानाशाही की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के बल पर विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकती। उनके मुताबिक, लोकतंत्र में जनता ही अंतिम पैâसला करती है और जनता का भरोसा खोनेवाली सरकार ज्यादा समय तक सत्ता में नहीं रह सकती। पटोले ने कहा कि भाजपा को अब यह समझ आ गया है कि देश और महाराष्ट्र में उसके लिए परिस्थितियां बदल रही हैं।

अन्य समाचार