मुख्यपृष्ठनए समाचारजनता के आगे झुकी धामी सरकार

जनता के आगे झुकी धामी सरकार

-अंकिता भंडारी हत्या की जांच करेगी सीबीआई

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

आखिरकार जनता के आगे उत्तराखंड की भाजपा सरकार को झुकना ही पड़ा। जनता के भारी दबाव के चलते धामी सरकार को सीबीआई जांच की सिफारिश करनी प़ड़ी। दरअसल, उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पिछले कई महीनों से राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का धरना प्रदर्शन जारी है। अब इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा पैâसला लिया। धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने का पैâसला लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता के अनुरोध व उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की। सीएम धामी ने दो टूक कहा कि सरकार की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है और किसी भी तथ्य या सबूतों की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अंकिता केवल एक पीड़िता नहीं थी, बल्कि वह हमारी भी बहन और बेटी थी।

अन्य समाचार