मुख्यपृष्ठग्लैमरदिलजीत दोसांझ और सचेत-परंपरा ने ‘इश्क दा चेहरा’ के साथ छेड़ी भावनाओं...

दिलजीत दोसांझ और सचेत-परंपरा ने ‘इश्क दा चेहरा’ के साथ छेड़ी भावनाओं की डोर…”बॉर्डर २” से आया नया सोलफुल मेलोडी ट्रैक

सोम मिश्रा “शिवम”

आने वाली फिल्म “बॉर्डर २” के निर्माताओं टी-सीरीज और जेपी फ़िल्म्स ने फिल्म का अगला गीत ‘इश्क़ दा चेहरा’ रिलीज़ कर दिया है , एक सोलफुल रोमांटिक मेलोडी, जो फिल्म की भावनात्मक दुनिया की झलक पेश करती है। प्यार, इंतज़ार और भीतर की मजबूती से जुड़ा यह गीत युद्धभूमि से नज़र हटाकर सैनिकों के दिलों तक ले जाता है, और उन निजी रिश्तों को सामने रखता है, जो सीमा से परे उन्हें ताक़त देते हैं।
दिल को छू लेने वाले मॉन्टाज के जरिये यह ट्रैक किरदारों और उनके जीवनसाथियों के बीच के कोमल, निजी पलों को दर्शाता है, जहाँ प्यार कर्तव्य और बलिदान के बीच एक मजबूत सहारा बनकर उभरता है। प्रसिद्ध जोड़ी सचेत–परंपरा द्वारा संगीतबद्ध, कौसर मुनीर के भावपूर्ण बोलों से सजा और दिलजीत दोसांझ, परंपरा टंडन और सचेत टंडन की आवाज़ में गाया गया ‘इश्क़ दा चेहरा’ सनी देओल और मोना सिंह, वरुण धवन और मेधा राणा, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा, तथा अहान शेट्टी और अन्या सिंह की प्रेम कहानियों को एक साथ पिरोता है। हर जोड़ी बिना शर्त और मज़बूत प्रेम के अलग-अलग रंगों को दर्शाती है, जो बॉर्डर २ की व्यापक कहानी को और भी भावनात्मक गहराई देती है। “बॉर्डर २” को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जे.पी. दत्ता की जे.पी. फ़िल्म्स के सहयोग से। फ़िल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता, और निर्देशन किया है अनुराग सिंह ने। देशभक्ति और साहस की इस भव्य गाथा के लिए तैयार हो जाइए फिल्म “बॉर्डर २” आगामी २३ जनवरी २०२६ को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

अन्य समाचार