मुख्यपृष्ठनए समाचारसहेलियों का गंदा खेल!..छात्राओं के लापता होने पर खुला तस्करी का खौफनाक...

सहेलियों का गंदा खेल!..छात्राओं के लापता होने पर खुला तस्करी का खौफनाक राज

-१०वीं की छात्रा ने किया खुलासा, गैंग ने किया शारिरीक प्रताड़ना

बिहार के भागलपुर जिले में ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज और अलीगंज के महेशपुर की रहने वाली दो नाबालिग छात्राएं ८ जनवरी से लापता हैं। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। उनकी अचानक गायब होने की खबर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मामले में १०वीं कक्षा की एक अन्य छात्रा खुशी ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। सरयू देवी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा और बायपास थाना क्षेत्र की रहने वाली खुशी ने बताया कि सितंबर महीने में उसकी सहेलियों सुहाना और निशा ने उसे एक गैंग के हवाले कर दिया था। पहले उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और फिर उसे स्टेशन ले जाकर चार महिलाओं सौंपा गया।
ट्रेन से पटना ले गईं महिलाएं
खुशी ने आगे बताया कि ये महिलाएं उसे ट्रेन से पटना ले गर्इं, जहां दो पुरुष भी उनके साथ शामिल हो गए। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सूंघा कर उत्तर प्रदेश के किसी शहर में ले जाया गया और एक बंद कमरे में रखा गया। उस कमरे में पहले से आठ अन्य लड़कियां मौजूद थीं। उसने आरोप लगाया कि वहां उससे मारपीट की जाती थी, धमकाया जाता था और कहा जाता था कि अगर कोई विरोध किया तो उसकी किडनी बेच दी जाएगी।
जान जोखिम में डाल वहां से भागी खुशी
कई जोखिम उठाने के बाद खुशी और एक अन्य लड़की वहां से भागने में सफल रहीं। घर लौटने के बाद खुशी की मां और भाई ने पूरी घटना सोनाक्षी के पिता को बताई। इसके बाद सोनाक्षी के पिता ने डीएसपी-२ राकेश कुमार से संपर्क किया, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनसे मिलने का समय निर्धारित किया। भागलपुर पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों लापता छात्राओं की खोज ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एंगल से कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही दोनों छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

अन्य समाचार