मुख्यपृष्ठग्लैमरदिशा कि लव स्टोरी

दिशा कि लव स्टोरी

दिशा पाटनी अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पैंâस हमेशा यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि उनकी लव लाइफ में क्या चल रहा है। अब खबरें आ रही हैं कि दिशा की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा इन दिनों पंजाबी सिंगर तलविंदर को डेट कर रही हैं। हाल ही में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की उदयपुर में हुई शादी में दिशा और तलविंदर को एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए, जहां वे मौनी रॉय के पति सूरज नांबियर से बातचीत करते दिखे। इसके बाद दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर भी साथ स्पॉट किया गया। इससे पहले गोवा में दिशा को एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था, जिसे अब पैंâस तलविंदर बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। दिशा इससे पहले टाइगर श्रॉफ को डेट कर चुकी हैं, जिनसे उनका २०२२ में ब्रेकअप हो गया, ऐसा बताया जाता है।

अन्य समाचार