मुख्यपृष्ठग्लैमरदिशा की ‘मेमोरी लॉस’

दिशा की ‘मेमोरी लॉस’

दिशा पाटनी ने एक बार अपनी जिंदगी के उस डरावने अनुभव को साझा किया था, जब उन्हें कुछ समय के लिए याददाश्त की समस्या का सामना करना पड़ा था। सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के लिए जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग के दौरान उन्हें सिर पर गंभीर चोट लगी थी, जिसकी वजह से कथित तौर पर उनकी लगभग छह महीने की याददाश्त प्रभावित हो गई थी। दिशा ने एक मीडिया इवेंट में बताया था कि उस दौरान की कई बातें उन्हें आज भी याद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे उन छह महीनों को याद करने की कोशिश भी करें, तो कुछ भी स्पष्ट रूप से याद नहीं आता। यह अनुभव उनके लिए काफी मुश्किल भरा था। उन्होंने यह भी बताया कि चोट लगने के बाद वे अक्सर गिरती-पड़ती रहती थीं और इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने अपनी रिकवरी को लेकर पोस्ट किया था। आज दिशा पाटनी स्वस्थ होकर अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं।

अन्य समाचार