कहते हैं शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन है, लेकिन आज के इस युग में यह बंधन एक जन्म में ही कब टूटकर चूर-चूर हो जाए, इसे कोई नहीं जानता। मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली को भी इस बात का बिल्कुल भी इल्म नहीं रहा होगा कि जिस पीटर संग वो जनम-जनम के बंधनों में बंध रही हैं, वो उन्हें १५वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर बतौर गिफ्ट तलाक के पेपर्स हाथों में दे उन्हें उनके बच्चों से दूर कर देगा। अपने जीवन में आए इस अनचाहे दर्द को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सेलिना ने लिखा, ‘सितंबर की शुरुआत में मेरे पति ने मुझे तलाक का नोटिस दिया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह शांति से इस रिश्ते से अलग होना चाहती थीं, लेकिन एक ही पल में मेरी पूरी दुनिया मुझसे छीन ली गई।’
