मुख्यपृष्ठग्लैमर‘पीछे से फोटो नहीं लेना’.... फराह ने पैपाराजी को लगाई फटकार

‘पीछे से फोटो नहीं लेना’…. फराह ने पैपाराजी को लगाई फटकार

बॉलीवुड में इन दिनों पैपाराजी को लेकर खूब बवाल मचा हुआ है और इस बहस में अब फराह खान भी कूद पड़ी हैं। हुआ यूं कि फराह हाल ही में एक सैलून के बाहर स्पॉट हुर्इं। कैमरे देखते ही उन्होंने पोज भी दिया, लेकिन जैसे ही आगे बढ़ने लगीं, उन्हें पीछे से तस्वीरें लिए जाने का अंदाजा हुआ। बस फिर क्या था, फराह ने तुरंत कैमरे वालों की क्लास लगा दी। फराह ने साफ शब्दों में कहा, ‘सलमान भाई ने बोला है पीछे से नहीं लेने का।’ फोटोग्राफर्स ने जब अनजान बनने की कोशिश की तो फराह ने पलटकर पूछा, ‘टर्न करो का मतलब बताऊं अभी?’ उनके तेवर देखकर कैमरे भी दूसरी तरफ घूम गए। दरअसल, ‘बिग बॉस २०’ में सलमान खान ने पीछे से तस्वीरें लेने और बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स व पैपाराजी को जमकर फटकार लगाई थी। अब फराह ने भाईजान की बात को जमीन पर उतारते हुए साफ संदेश दे दिया, पोज चाहिए तो सामने से, पीछे से नहीं!

अन्य समाचार