मुख्यपृष्ठअपराधसितारों पर शामत!..बांद्रा की बिल्डिंग में घुसा अज्ञात शख्स

सितारों पर शामत!..बांद्रा की बिल्डिंग में घुसा अज्ञात शख्स

– लिफ्ट को किया खराब, रखे बड़े पत्थर

– सीसीटीवी में देखकर किए गंदे इशारे

-कृति सेनन, केएल राहुल, जावेद जाफरी का है घर

-पूर्व में सलमान खान के घर में भी हुई थी घुसपैठ

सामना संवाददाता / मुंबई

उपनगर बांद्रा में कई फिल्मी व क्रिकेट सितारों के घर हैं। उनकी हाउसिंग सोसायटी में कड़ी सुरक्षा रहती है। इसके बावजूद वहां अज्ञात शख्सों की घुसपैठ के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि वहां रहनेवाले सितारों की शामत आ गई है। सलमान और सैफ अली खान की सोसायटी में घुसपैठ के बाद अब कृति सेनन, केएल राहुल और जावेद जाफरी की सोसायटी में एक अज्ञात शख्स घुस गया।
बांद्रा (पश्चिम) के पाली हिल इलाके में स्थित इमारत संधू पैलेस में फिल्म व क्रिकेट से जुड़े ये तीनों सितारे रहते हैं। वहां एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया था। इस शख्स ने बिल्डिंग की लिफ्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया और सीसीटीवी में देखकर अश्लील इशारे भी किए।
घुसपैठ के बाद अस्पताल में भर्ती हो गया घुसपैठिया!..फिल्म और क्रिकेट सितारों की इमारत में घुसा बदमाश

कड़ी सुरक्षा के बावजूद सितारों की सोसायटीज में असामाजिक तत्वों का घुसना चिंता की बात है। अब बांद्रा (पश्चिम) की एक सोसायटी में एक अज्ञात शख्स घुस गया। उस शख्स ने लिफ्ट के अंदर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए और सीसीटीवी वैâमरों के सामने अनुचित इशारे भी किए। इस घटना को लेकर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ बीएनएस की धारा ३२४(२) और ३२४(४) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध का पता लगा लिया गया है। उसे एक अस्पताल में भर्ती पाया गया, हालत ठीक होने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खार पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, रात करीब १ बजे नरगिस दत्त रोड स्थित संधू पैलेस हाउसिंग सोसायटी में यह घटना हुई। मामले में शिकायतकर्ता सोसायटी के सिक्योरिटी मैनेजर ३६ वर्षीय उमेश सराटे हैं।
१७वीं मंजिल में फ्लैट पर जाने का किया दावा
पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति पीली कार में गेट नंबर १ से सोसायटी परिसर में दाखिल हुआ। जब सुरक्षा रक्षक श्याम पांडे ने उसे गेट पर रोका तो आरोपी ने उनसे कहा कि वह १७वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में जाना चाहता है।
गार्ड को सौंपी गाड़ी की चाबी
श्याम पांडे ने वॉकी-टॉकी पर एक संदेश भेजा कि वह एक शख्स को इमारत में आने दे रहा है। इसके बाद उस व्यक्ति से कहा कि वह अपनी कार बेसमेंट २ की गेस्ट पार्विंâग में पार्क करे। हालांकि उस व्यक्ति ने बेसमेंट १ में ही कार पार्क कर दी। एक अन्य सुरक्षा गार्ड, विजय यादव ने उसे सही पार्किंग क्षेत्र का रास्ता बताया और उस व्यक्ति ने बेसमेंट २ में लिफ्ट के पास अपनी कार खड़ी की। अपनी कार की चाबी सुरक्षा गार्ड को सौंप दी और कहा कि उसे टॉयलेट जाना है।

अन्य समाचार