सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेश्वर उनियाल को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड भाषा संस्थान का सदस्य नियुक्त किया है। डॉ. उनियाल 40 वर्षों तक राजभाषा के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे व वर्तमान में होटल प्रबंधन संस्थान, दादर में हिंदी सलाहकार हैं। आपने मुंबई विश्वविद्यालय से डॉ. शीतला प्रसाद दुबे के मार्गदर्शन में हिंदी लोक साहित्य में पीएचडी की थी। उनकी सृजनशीलता को देखते हुए भारत के माननीय राष्ट्रपति ने भी पुरस्कृत किया है। इसी के साथ आप दो बार महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी से सदस्य भी रहे। कई पुरस्कारों से सम्मानित डॉ. राजेश्वर उनियाल एक ओजस्वी वक्ता तथा कवि भी हैं।
