मुख्यपृष्ठग्लैमर‘डस्टबिन’ और ‘गटर जैसी सोच’...सना ने तंज से किस पर साधा निशाना?

‘डस्टबिन’ और ‘गटर जैसी सोच’…सना ने तंज से किस पर साधा निशाना?

टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल के एक रहस्यमयी सोशल मीडिया पोस्ट ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है। सना ने किसी पुरानी दोस्त पर निशाना साधते हुए उसे ‘डस्टबिन’ और ‘गटर जैसी सोच’ वाला तक बता दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने मुंह खोला तो सामने वाली की बनाई ‘अबला नारी’ वाली छवि भी टिक नहीं पाएगी। बस फिर क्या था, फैंस ने पोस्ट का कनेक्शन जोड़ना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स का कयास है कि सना का इशारा कभी उनकी करीबी दोस्त रहीं माही विज की तरफ हो सकता है। वजह भी चर्चा में है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। माही और सना की दोस्ती कभी इतनी गहरी थी कि २०२५ में दोनों साथ लंदन ट्रिप पर भी गई थीं। अब वही दोस्ती दूरी में बदली या नहीं, इसकी पुष्टि दोनों ने नहीं की है। यानी राज अभी भी पर्दे के पीछे है!

अन्य समाचार