मुख्यपृष्ठग्लैमर‘दो बार खाना १० घंटे सोना’

‘दो बार खाना १० घंटे सोना’

आज के दौर में ज्यादातर फिल्मी सितारे सख्त डाइट और फिटनेस रूटीन फॉलो करते हैं, लेकिन अक्षय खन्ना इस मामले में सबसे अलग हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेहद सिंपल डेली रूटीन के बारे में बताया। अक्षय न तो कभी नाश्ता करते हैं और न ही दिन में स्नैक्स लेते हैं। वह सीधे लंच और फिर डिनर करते हैं, जबकि शाम को सिर्फ एक कप चाय पीते हैं। डाइट की बात करें तो वह किसी खास फूड को अवॉइड नहीं करते। लंच में दाल-चावल, सब्जी और चिकन या मछली खाते हैं, वहीं डिनर में रोटी, सब्जी और चिकन डिश शामिल होती है। वह ज्यादातर घर का सादा खाना ही पसंद करते हैं। नींद को लेकर भी वह बेहद सख्त हैं और रोज करीब १० घंटे सोते हैं। अक्षय को मीठा बेहद पसंद है। उनकी फेवरेट चीजों में लीची, भिंडी और केक शामिल हैं। शूटिंग हो या न हो, वह हमेशा अपने इसी रूटीन को फॉलो करते हैं।

अन्य समाचार